दौराला- पबरसा में आयोजित शीतकालीन कैंप में प्रतिभाग करते बच्चे। स्रोत : स्वयं
दौराला। पबरसा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शीतकालीन कैंप में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कैंप के दौरान विद्यार्थियों को पठन-पाठन, लेखन, गणितीय गतिविधियां, खेलकूद, योग, चित्रकला, हस्तकला व नैतिक शिक्षा से संबंधित गतिविधियों में शामिल कराया गया। विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ गतिविधियों में प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उपहार भी जीते। अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन के मोहित अरोडा ने कहा कि इस तरह के कैंप बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होते हैं। संवाद