सरधना। गांव महादेव स्थित आरएम इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को अमर उजाला ओलंपियाड की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। परीक्षा के दौरान छात्रों ने अंग्रेजी विषय की अपनी समझ, ज्ञान और प्रतिभा दिखाई। विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर काफी उत्साह था। विद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की थीं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमों की जानकारी दी। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। प्रधानाचार्य रुपाली वशिष्ठ ने कहा कि ऐसी प्रतियोगी परीक्षाएं विद्यार्थियों की शैक्षिक क्षमता का आकलन करती हैं। इनसे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर शिक्षक गौरव गुप्ता, आयुषी और पूजा शर्मा सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।