फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नेशनल ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
लावड़ - शार्पेन स्कूल में अमर उजाला ओलंपियाड में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थी। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
लावड़। इंचौली स्थित शार्पन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विद्यार्थियों ने अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में अपनी प्रतिभा दिखाई। इस ओलंपियाड में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थी शामिल हुए। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड का उद्देश्य छात्रों की शैक्षिक और बौद्धिक क्षमताओं को परखना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन में छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, गणित आदि के प्रश्नों को परीक्षा में उत्साह के साथ हल किया। स्कूल प्रशासन ने परीक्षा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परीक्षा की पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया। विद्यालय प्रबंधक मनीष शर्मा ने कहा कि छात्रों के लिए यह अच्छा अनुभव है। इससे उन्हें क्षमताओं को और विकसित करने का अवसर मिलता है। प्रधानाचार्य शिल्पी गुप्ता ने बताया कि इस परीक्षा से बच्चों को भविष्य में काफी मदद मिलेगी। वाइस चेयरमैन रजत त्यागी ने भी आयोजन को सराहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें