फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नेशनल पब्लिक स्कूल में छात्रों को मिले प्रमाणपत्र

विज्ञापन
सरधना। नेशनल पब्लिक स्कूल में तेजस फाउंडेशन द्वारा कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों
विज्ञापन
सरधना। नेशनल पब्लिक स्कूल में बुधवार को तेजस फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें फाउंडेशन से कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि एवं फाउंडेशन की सचिव डॉ. मोनिका पटेल ने प्रशिक्षित छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आज का युग डिजिटल तकनीक का है। ऐसे में बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। डॉ. पटेल ने छात्रों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। तेजस फाउंडेशन के डायरेक्टर आफाक चौहान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के उन वर्गों तक कंप्यूटर शिक्षा पहुंचाना है जो आर्थिक या सामाजिक कारणों से डिजिटल ज्ञान से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन शिक्षा का प्रकाश हर घर तक पहुंचाने के मिशन पर कार्य कर रहा है। इसी सोच के तहत सभी प्रशिक्षण निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विद्यालय के प्रबंधक मुदस्सिर राणा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें