माछरा। रहदरा कुआं खेड़ा के विद्यालय में छात्र अमर उजाला पत्र का वाचन करते हुए फोटो संस्था
माछरा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव रहदरा कुआं खेड़ा गांव में स्थित उच्चतर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंपोजिट में प्रार्थना सभा के बाद छात्र-छात्राओं ने समाचार पत्र का वाचन किया। छात्रा मोनी ने पढ़ा कि तृणमूल में बंगाल की बेटियों से विश्वास घात किया चुनाव में जनता देगी सजा। अवनीश ने पढ़ा आधी आबादी के खिलाफ विपक्ष का रवैया द्रौपदी के चीर हरण जैसा आदि खबरों को पढ़ा गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अक्षय शर्मा, सहायक अध्यापक भूप सिंह, पंकज, भावना, सीमा देवी आदि शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।