भारत विकास परिषद गंगा शाखा ने बालिका विहान विद्यालय में योग अभ्यास कराया।
मेरठ। भारत विकास परिषद गंगा शाखा ने शनिवार को बालिका विहान विद्यालय में योगाभ्यास कराया। सविता सोलंकी और शिवानी शर्मा ने योग का अभ्यास किया। जिसमें मार्जरी आसन, ताड़ासन, उस्ट्रासन, सूर्यनमस्कार, मंडूकासन, पश्चिमोत्तान आसन कराए गए। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष दीप्ति सिंह, सचिव मंजू कंसल, कोषाध्यक्ष ममता गोयल और सीमा रस्तोगी रही। संवाद