फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गणित ओलंपियाड में छात्रों का सराहनीय प्रदर्शन

विज्ञापन
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र गणित ओलपिंया़ड में प्रतिभाग करते हुए। (स्त्रोत स्कूल) मवान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित पायनियर गणित ओलंपियाड में स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस ओलंपियाड में विद्यालय की कक्षा तीन से कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी तार्किक क्षमता, गणनात्मक कौशल एवं समस्या-समाधान की दक्षता का परिचय दिया। विद्यालय में ओलंपियाड का आयोजन सुव्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण में किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों को हल किया। गणित जैसे विषय के प्रति छात्रों की विशेष रुचि और समझ देखने को मिली। विद्यालय प्रबंधक मनोज रस्तोगी व प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने कहा कि स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की अकादमिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करता है। प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में गणितीय सोच, तर्कशक्ति और आत्मविश्वास का विकास करती हैं।

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र गणित ओलपिंया़ड में प्रतिभाग करते हुए। (स्त्रोत स्कूल) मवान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें