खरखौदा के गांव बिजौली स्थित केडी इंटरनेशनल स्कूल में अमर उजाला ओलंपियाड में हिस्सा लेते छात्र-छ
खरखौदा। गांव बिजौली स्थित केडी इंटरनेशनल स्कूल में अमर उजाला ओलंपियाड का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने पूर्ण अनुशासन व गंभीरता से परीक्षा देकर अपनी शैक्षिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य अंशु कुमार त्यागी ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं ज्ञान, तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। ओलंपियाड में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और भविष्य की बड़ी परीक्षाओं के लिए तैयार होने का अवसर मिलता है। परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन में शिक्षक शिवम, अनुराधा रवि सैनी आदि सहित सभी ने सहयोग दिया। विद्यालय प्रबंधन और प्राचार्य ने शिक्षकों के प्रयास और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
खरखौदा के गांव बिजौली स्थित केडी इंटरनेशनल स्कूल में अमर उजाला ओलंपियाड में हिस्सा लेते छात्र-छ