फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्राइवेट कॉलेजों की मनमानी के खिलाफ छात्रों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ कॉलेज के मंगल पांडेय पार्क में सोमवार को छात्र नेता विजित तालियान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्रों ने छात्र पंचायत का आयोजन किया। नए सत्र में आ रही समस्याओं को लेकर छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और पार्क में धरना देकर पंचायत शुरू की। पंचायत को संबोधित करते हुए विजित तालियान ने बुढ़ाना में छात्र उज्ज्वल राणा के आत्मदाह मामले का जिक्र किया और प्राइवेट कॉलेजों में चल रही खुलेआम लूट-खसोट व मनमानी पर प्रहार किया। उन्होंने प्राइवेट कॉलेजों के खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाने का ऐलान किया, जिसे मौके पर मौजूद सैकड़ों छात्रों ने तालियां बजाकर समर्थन दिया। सभी की सहमति से बुधवार को कुलपति कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम तय किया गया। पंचायत समाप्ति से ठीक पहले प्राचार्य की अनुपस्थिति में चीफ प्रॉक्टर अनिल राठी अपनी पूरी टीम के साथ छात्रों के बीच पहुंचे। उन्होंने छात्रों की समस्याएं ध्यान से सुनीं और माना कि ये मुद्दे वास्तव में छात्र हित से जुड़े हैं। प्रॉक्टर ने जल्द समाधान का ठोस आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने शांतिपूर्वक पंचायत समाप्त की। इस दौरान तरुण सहरावत, अक्षित, ऋतिक, विश्वास, यश, रोहित, दक्ष, जतिन, प्रियवर्त सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें