मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों पुरु चौहान, देवांश धामा और देव राणा ने जेईई मेन परीक्षा में 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। इसमें पुरु चौहान 94.6 परसेंटाइल, देवांश धामा 91.5 परसेंटाइल एवं देव राणा ने 90.6 परसेंटाइल अंकों से जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण की। विद्यालय प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी व प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की।
जेईई मेन परीक्षा में 94.5 परसंटाइल प्राप्त करने वाला स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल का पुरु चौहान।
जेईई मेन परीक्षा में 94.5 परसंटाइल प्राप्त करने वाला स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल का पुरु चौहान।