छात्रवृत्ति के लिए यूपी बोर्ड के विद्यार्थी करें आवेदन
मेरठ। राष्ट्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी और विकास संस्थान द्वारा इंस्पायर योजना के अंतर्गत स्कॉलरशिप (छात्रवृत्ति) दी जाएगी। इसके पात्र वे विद्यार्थी होंगे जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा विज्ञान वर्ग से 2019 में न्यूनतम 389 (77.80 प्रतिशत) अंकों के साथ पास की है। जो बेसिक एवं नेचुरल साइंस कोर्स (जैसे-गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान आदि) में स्नातक या इंटीग्रेटेड स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले हैं या ले चुके हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि ऐसे छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए संस्था की वेबसाइट www.inspire-dst.gov.in या www.inspire.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।