इस्माइल पीजी कालेज में एकल नृत्य प्रतियोगिता में सांस्कृति गीत पर प्रस्तुति देती छात्राएं। ....
मेरठ। इस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज ने बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना ने फफूंदा ग्राम में सात दिवसीय शिविर शुरू किया। स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता, वृक्षारोपण, जागरूकता रैली, साक्षरता और बालिकाओं को प्रेरित करने जैसी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। ग्राम प्रधान अंजू ने उनके व्यवहार, सहयोग व नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि स्वयंसेविकाओं ने बच्चों को स्वच्छता, शिक्षा और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया है। शिविर से विद्यालय के वातावरण में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ। स्वयंसेविकाओं को शिविर के लिए भी आमंत्रित किया गया। कार्यान्वयन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेहा सिंह, डॉ. एकता चौधरी और दिनेश ने किया। संवाद