फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रों ने एराटोस्थनीज प्रयोग से मापी पृथ्वी की परिधि

विज्ञापन
खरखौदा के गांव पांची स्थित मेजर आसाराम स्मारक इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक प्रयोग
विज्ञापन
खरखौदा। बुधवार को शरद विषुव पर पांची स्थित मेजर आशा राम इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय एराटोस्थनीज प्रयोग में भाग लिया। उन्होंने छड़ की परछाई से पृथ्वी की परिधि मापी। प्रधानाचार्य नरेश और विज्ञान शिक्षक दीपक शर्मा ने इसका निर्देशन किया। छात्रों ने 2200 वर्ष पुरानी वैज्ञानिक पद्धति को समझा। इसमें 50 से अधिक देशों के विद्यार्थी शामिल हुए। छात्रों ने दोपहर में सीधी छड़ की परछाई की लंबाई और कोण मापा। विषुव पर सूर्य भूमध्य रेखा के ऊपर होता है। अलग-अलग अक्षांशों पर परछाई के कोण में अंतर आता है, जिससे पृथ्वी की परिधि का अनुमान लगता है। विद्यालय ने अपने आंकड़े अन्य देशों के प्रतिभागियों के साथ साझा किए। इस प्रयोग से छात्रों को विज्ञान के सिद्धांतों को प्रत्यक्ष सीखने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें