फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यार्थियों ने बनाए ग्रीटिंग कार्ड और राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में बहन भाई के प्यार के प्रतीक के रूप में मनाए जाने वाले रक्षाबंधन त्योहार के अवसर पर राखी और कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने अपने भाइयों के लिए सुंदर आकर्षक राखियां बनाई और छात्रों ने अपनी बहनों को रक्षाबंधन पर देने के लिए प्यार भरे संदेश के साथ ग्रीटिंग कार्ड बनाए। कक्षा नर्सरी से दूसरी तक की प्रतियोगिता का आयोजन कोऑर्डिनेटर मोनिका शर्मा, कक्षा तीन से पांच तक की प्रतियोगिता का आयोजन कोऑर्डिनेटर पूजा त्यागी और 6 से 8 तक की प्रतियोगिता का आयोजन कोऑर्डिनेटर यतिन कुमार ने कराया। विद्यालय की डायरेक्टर आशा चौधरी, प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी ने राखियों तथा ग्रीटिंग कार्ड का निरीक्षण किया। विद्यालय के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने राखी और ग्रीटिंग कार्ड बनाने पर विद्यार्थियों के प्रयासों की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें