फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रेबीज से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरुक

विज्ञापन
पद्मावती उमेश चंद सरस्वती शिशु मंदिर मेघराजपुर पर रेबीज बीमारी से बचाव के लिए आयोजित जागरूकता क
विज्ञापन
माछरा। पद्मावती उमेशचंद सरस्वती शिशु मंदिर में रेबीज रोग पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। माछरा सीएचसी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सक गौरव वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेबीज संक्रमित पशु के काटने या लार के संपर्क से फैलने वाला गंभीर रोग है। कुत्ते, बिल्ली, नेवला, बंदर जैसे पशु इसके वाहक हो सकते हैं। पशु के काटने पर घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से धोना चाहिए, साथ ही बिना देरी किए चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। पशुओं से दूरी बनाए रखने, आवारा पशुओं को न छूने और घरेलू उपचार पर निर्भर न रहने की सलाह दी गई। रेबीज से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण जरूरी है, जो सभी सीएचसी पर उपलब्ध है। प्रधानाचार्य भगत सिंह ने सही जानकारी और उचित चिकित्सा को बेहद महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें