मेरठ। बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों ने बुधवार को दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर का शैक्षिक भ्रमण किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारत की समृद्ध संस्कृति, प्रभावशाली वास्तुकला और गहरी आध्यात्मिक विरासत से अवगत कराना था। इस दौरान विद्यार्थियों ने अक्षरधाम परिसर में स्थित भव्य मंदिर की वास्तुकला का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी हॉल में भारतीय इतिहास, प्राचीन विज्ञान, योग, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक मूल्यों से संबंधित प्रदर्शनों को देखा। इसके अतिरिक्त उन्होंने नौका यात्रा का आनंद लिया और शाम को मनमोहक जल प्रदर्शन (वाटर शो) का अनुभव किया।प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित ने कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को न केवल पुस्तकीय ज्ञान से परे अनुभव प्रदान करते हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता से जोड़ने का माध्यम भी बनते हैं।