फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रों ने सैना के हथियारों के बारे में ली जानकारी

Fri, 20 Feb 2026 06:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
ट्रांसलम एकेडमी के छात्र सेना प्रदर्शनी में शस्त्रों को देखते हुए। (स्त्रोत स्कूल) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। ट्रांसलम एकेडमी के बच्चों ने मेरठ कैंट स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित सैन्य हथियार उपकरण प्रदर्शनी का भ्रमण किया। प्रदर्शनी सेना की यू पी सब एरिया पश्चिम कमांड द्वारा आयोजित की गई थी। जिसमें सेना के अधिकारियों ने बच्चों को युद्ध में प्रयोग होने वाले आधुनिक हथियारों के इस्तेमाल और रख रखाव की जानकारी दी। विभिन्न युद्धक टैंक, बोफोर्स तोपें और विभिन्न प्रकार की मशीन गन शामिल रही । बच्चों ने भी अधिकारियों के साथ संवाद के माध्यम से अपनी हथियारों के संचालन से संबंधित जिज्ञासाएं शांत की। प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को सेना की सैन्य क्षमता से परिचित कराना था। बच्चों ने इस प्रदर्शनी से बहुत सारी नई जानकारियां प्राप्त की। प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने कहा कि सेना का यह प्रयास सराहनीय और स्वागत योग्य है बच्चे इस प्रदर्शनी बहुत उत्साहित दिखे। ऐसे ज्ञानवर्धक आयोजन होते रहने चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें