फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऋषभ एकेडमी में विद्यार्थियों को सम्मानित किया

Wed, 18 Feb 2026 09:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ऋषभ एकेडमी के प्रांगण में बुधवार को जेईई मेन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थियों को गुलदस्ते भेंट किए गए। उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों में मणित भेला 99.87 प्रतिशत, हिमानी सैनी 99.73 प्रतिशत, भानु राजपूत 97.37 प्रतिशत और नंदिनी शर्मा 94.61 प्रतिशत शामिल रहे। प्रधानाचार्य एस त्यागी व उप प्रधानाचार्य पवन कपूर ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास से उन्हें मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें