फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रों ने प्री नेशनल शूटिंग में लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गुजरात में 31 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चली अखिल भारतीय जीवी मावलंकर (प्री नेशनल) शूटिंग चैंपियनशिप में बीआईटी ग्लोबल स्कूल के शूटरों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रिंस यादव, देव सिंह राणा, कार्तिक राना, अथर्व शर्मा एवं गर्व धनकर ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते। इन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. नितिन सिंह तोमर एवं प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया। दोनों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच चिराग तोमर ने बच्चों की मेहनत, अनुशासन एवं खेल भावना की सराहना की। प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास एवं खेल रुचि बढ़ाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें