सरधना। पीएम श्री नवोदय विद्यायल में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शामिल छात्र। आयोजक
सरधना। नगर के नवाबगढ़ी में स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार को विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर सामुदायिक सहभागिता गतिविधि के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ओजोन संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी पर रखा गया। प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा के राघव गर्ग, अमन बोरा व अभिलाषा टकसालिया ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की मुख्य निर्णायक शिक्षिका आकांक्षा भटनागर ने कहा कि ओजोन पृथ्वी का सुरक्षा कवच है और बच्चों की लेखनी में इसके संरक्षण के प्रति गहरी संवेदनशीलता झलकती है। प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. आरसी पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि ओजोन परत की रक्षा केवल सरकार या वैज्ञानिकों की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है। प्रतियोगिता में सलमान व मानव माथुर ने सहयोग प्रदान किया।