सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फोटो समाचार
सरधना। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सेंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन प्राचार्य सिस्टर क्रिस्टीना के मार्गदर्शन और ड्राइंग एवं पेंटिंग विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर शबाहत के संयोजन में संपन्न हुआ। प्रतिभागियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत और आजादी के मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से उकेरा। रंगों और रेखाओं के माध्यम से छात्राओं ने देशप्रेम और कर्तव्यबोध का सुंदर संदेश प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के कार्यों का मूल्यांकन सृजनात्मकता, विषय प्रस्तुति और रंग संयोजन के आधार पर किया। विजेता छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा।