फोटो
मेरठ। परतापुर के घाट रोड़ स्थित बीआईटी ग्लोबल स्कूल में सुरताल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉक्टर नितिन सिंह तोमर और प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ. उपासना. कविता खोखर, डॉ. मेघराज उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों की रचनात्मक अभिव्यक्ति कौशल ,आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के 14 साल तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी। श्रेया, दृष्टि,दक्ष अधीर,जन्नत,प्रतिष्ठा,वेदांत,प्राची,गणेश,उज्जवल ने शानदार प्रस्तुति दी। दोनों अतिथियों ने प्रतिभागियों के गायन कौशल, सुर-ताल और प्रस्तुति की सराहना की। कार्यक्रम का समापन उत्साह पूर्वक वातावरण में धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।