मेरठ। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, पंजाब लाइंस के प्राथमिक विभाग में शनिवार को क्लासरूम अवार्ड्स का आयोजन किया गया।आयोजन प्राचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा और प्राथमिक विभाग के प्रधानाध्यापक पीके धारिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनकी विशिष्ट प्रतिभाओं और गुणों के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इनमें उत्कृष्ट श्रोता, अनुशासित विद्यार्थी, नृत्य प्रतिभा, रचनात्मक चिंतक और नवोदित वैज्ञानिक जैसे कई पुरस्कार शामिल रहे। सहयोगी विद्यार्थी, प्रकृति प्रेमी, स्वच्छ डेस्क और ईमानदार विद्यार्थी जैसी श्रेणियों में भी सम्मान दिया गया। इन पुरस्कारों का लक्ष्य प्रत्येक विद्यार्थी की छिपी प्रतिभाओं और सकारात्मक गुणों को पहचानना था। संवाद