खरखौदा में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में हिस्सा लेती छात्राएं (संस्थान)
खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय द्वारा संचालित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के चौथे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा पर माल्यार्पण कर लक्ष्य गीत की प्रस्तुति कर किया गया। प्राचार्य डॉ. नीलम सिंह के नेतृत्व में चल रहे कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता, श्रमदान एवं बौद्धिक सत्र का आयोजन डॉ. अंजलि शर्मा द्वारा कराया गया। वाणिज्य संकाय के डॉ. संदीप गुप्ता द्वारा वित्तीय प्रबंधन पर छात्राओं को ऑनलाइन जानकारी दी गई। शिविर में छात्राओं द्वारा श्रमदान किया गया। छात्राओं ने बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ विषय पर अपने विचार रखे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजलि शर्मा ने किया।