फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रों ने बीए प्रथम सेमेस्टर में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन
महालक्ष्मी डिग्री की परी सैनी ने कॉलेज में बीए में विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। (स्त्
विज्ञापन
मवाना। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीए प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में महालक्ष्मी डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय एवं अभिभावकों का नाम रोशन किया। कॉलेज के छात्र विनीत सैनी ने 77.23 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, दक्ष तोमर ने 76.38 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और छात्रा परी सैनी ने 73.15 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज निदेशक डॉ. मोहित यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। कॉलेज रजिस्ट्रार पवन शर्मा, अकादमिक डीन डॉ. राशिद ने विद्यार्थियों से कहा कि नियमित अध्ययन, समयबद्ध तैयारी और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। विभागाध्यक्ष आनंद पाल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें