सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के छात्र छात्राओं ने वृद्धाश्रम में दान सामग्री वितरित की। सं
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के कुछ विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामाजिक जिम्मेदारी के तहत वृद्धाश्रम मेरठ का दौरा किया। विद्यार्थियों ने एकत्र की गई कपड़े, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक सामान बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक सौंपा। विद्यार्थियों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उनकी बातें सुनीं और उन्हें स्नेह एवं सम्मान प्रदान किया। इस सामाजिक सेवा कार्य से विद्यार्थियों में मानवता, करुणा और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई। विद्यालय के डायरेक्टर ठाकुर प्रीतीश कुमार सिंह, मैनेजर शालविक जैन, शिवानी जैन और प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा ने इस पहल की सराहना की।