अंतरराष्ट्रीय पुस्तक दिवस पर बाल भारती के छात्र छात्राएं बस्ती में पुस्तक आदि का वितरण करते हुए
मवाना। बाल भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय पुस्तक दिवस पर विभिन्न बस्तियों में जाकर जरूरतमंद बच्चों को पुस्तकों और स्टेशनरी का वितरण किया। विद्यार्थियों ने सामग्री वितरित करने के साथ ही बच्चों को पुस्तकों के महत्व एवं उनके उचित रखरखाव के बारे में भी जागरूक किया, ताकि वे पढ़ाई के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें और देश के होनहार नागरिक बन सकें। प्रधान अध्यापिका संगीता रस्तोगी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय पुस्तक दिवस साहित्य के महत्व को दर्शाने और लोगों में पढ़ने की रुचि विकसित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।