दौराला - दादरी स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। स्रोत
दौराला। दादरी स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों ने सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया। छात्राओं ने पॉस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से विकसित भारत 2047 की कल्पना को दर्शाया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों के रोपण, देखभाल और महाविद्यालय परिसर के सुंदरीकरण का संकल्प लिया। प्राचार्य प्रो. यज्ञदेव शर्मा के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में प्रियांशी ने प्रथम, इंशा ने द्वितीय और तनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रो. मनीष कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में पौधे लगाए और उनकी देखभाल का जिम्मा संभाला। कार्यक्रम का संयुक्त संयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गजेंद्र कुमार और डॉ. संगीता तोमर ने किया।