फोटो
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के भूड़बराल स्थित जनता इंटर कालेज में मंगलवार को दो दिवसीय स्काउट गाइड शिविर शुरू हुआ। इसका उद्घाटन माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गजेंद्र वर्मा ने किया। शिविर में छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बौद्धिक और सामाजिक क्षमता का प्रर्दशन किया। जिलाध्यक्ष गजेंद्र वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कैंप द्वारा छात्रों में सामाजिक और बौद्धिक ज्ञान का विस्तार होता है। इस अवसर पर स्काउट गाइड प्रभारी सोनू कुमार, प्रधानाचार्या रेखा रानी गुप्ता,मनीष वर्मा, एसपी सिरोही, मधु शर्मा राजसिंह, शशिकांत अंजु आदि शिक्षक मौजूद रहे।