सर्वोत्तम पब्लिक स्कूल, शाहपुर बटावली में स्काउट गाइड शिविर के समापन पर सजाए गए तंबू। (स्त्रोत
मवाना। सर्वोत्तम पब्लिक स्कूल शाहपुर बटावली के प्रांगण में चार दिवसीय स्काउट गाइड कैंप का समापन हो गया। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। शुभारंभ पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि ने संस्थान के निदेशक सोनू यादव, प्रशिक्षण निरीक्षक मनोज कुमार, ग्राम प्रधान दीपक कुमार एवं जगपाल प्रधान ने संयुक्त रूप से किया। कैंप में स्काउट गाइड की कुल 12 टोलियां बनाई गई। इसमें प्रत्येक टोली ने एक राज्य का प्रतिनिधित्व किया और कुल 20 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने चार दिन के प्रशिक्षण में सीखे गए हुनर और गतिविधियों का प्रदर्शन किया। एडवोकेट राकेश यादव, ग्राम प्रधान अकबरपुर दीपक कुमार ने छात्र-छात्राओं की गतिविधियों की सराहना करते हुए आशीर्वाद दिया। प्रभुदयाल वाल्मीकि ने सभी छात्रों को प्रमाणपत्र व मेडल पुरस्कार के रूप में प्रदान किए। अतिथियों को सम्मानित किया। संचालन स्मृति सिंह ने किया। स्कूल संचालक सोनू यादव ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया।