खरखौदा। कस्बे के महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर का आयोजन महाविद्यालय किया गया। इस दौरान छात्राओं ने युवा सप्ताह अंतर्गत स्वामी विवेकानंद के जीवनकृत पर आयोजित संगोष्ठी में हिस्सा लिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता गुप्ता ने स्वयं सेविकाओं को स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। वहीं महाविद्यालय परिसर में सफाई कराई गई। उधर, खरखौदा के डीएवी डिग्री कॉलेज द्वारा गांव बवनपुरा में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर शुरू किया। इसका शुभारंभ बीए प्रभारी डॉ. अंजू त्यागी तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शीला शर्मा ने किया। डा. मनीषा शर्मा ने स्वयंसेविकाओं को प्लास्टिक हटाओ अभियान के लिए जागरूक किया। शिविर में प्राची, राची, प्रीति, संगीता आदि की विशेष भूमिका रही।