संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मुख्य मार्ग पर कॉलेज से लौट रहे एक छात्र से कुछ युवकों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। छात्र के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
छात्र के पिता ने तहरीर मेंमबताया कि उनका बेटा कक्षा 10 का छात्र है। वह कॉलेज से छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। सुभाष चौक से पहले पांच लड़कों ने उसे घेर लिया। मुंह पर कपड़ा बांधे इन युवकों ने बिना बात के गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर लोग एकत्र हुए। उन्हें देखकर आरोपी उसके बेटे को धमकी देकर फरार हो गए। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।