फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: माछरा डिग्री काॅलेज पर छात्रों का प्रदर्शन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। चौ. शिवनाथ सिंह पीजी कॉलेज पर छात्रों की प्रमुख मांगों को लेकर होने वाला प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। छात्र नेता और भीम आर्मी के पश्चिमी प्रभारी शान मोहम्मद का स्वास्थ्य खराब होने के कारण माछरा डिग्री कॉलेज पर कॉलेज प्राचार्य की नियुक्ति और छात्र-छात्राओं के प्रवेश तथा कॉलेज परिसर में छात्रों के पठन पाठन को लेकर 2 सितंबर को होने वाले छात्रों के प्रदर्शन को छात्र नेता द्वारा स्वास्थ्य के खराब होने के कारण स्थगित करने का फैसला लिया गया। शान मोहम्मद ने बताया कि स्वास्थ्य सही होने पर छात्र हित में जल्द ही अगली तिथि की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें