विद्यादीप ग्लोबल स्कूल में इंटर के मेधावियों को सम्मानित करते हुए स्कूल प्रबंधक व स्टाफ। (स्त्र
मवाना। विद्यादीप ग्लोबल स्कूल के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। छात्रा अविका ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और पलक ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार ने सफल विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद शर्मा ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।