गंगानगर। रक्षापुरम डिवाइडर रोड स्थित अप्सनोवा अस्पताल में भर्ती एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप है। पुलिस के अनुसार मुरादाबाद निवासी 66 वर्षीय मरीज बीती चार मई को अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसका सैंपल जांच के लिए निजी लैब में भेजा। शनिवार को मरीज की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम आनन-फानन में शनिवार दोपहर रक्षापुरम पहुंची और मरीज को ले गई। वहीं, अस्पताल संचालक डॉ. नितिन मलिक व डॉ. भानु समेत तीन स्टाफ कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया। वहीं, अस्पताल को सैनिटाइज कराया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार शनिवार सुबह सीएमओ कार्यालय को फोन किया गया परंतु देरशाम टीम मरीज को लेने अस्पताल पंहुची।