शामली/ कैराना। शनिवार रात अचानक मौसम बदला गया और तेज हवा के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। वहीं, कैराना में बिजली गिरने से एक युवक झुलस गया।
शनिवार रात करीब 9.30 बजे तेज हवा चलने लगी। कुछ देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जो करीब आधे घंटे तक होती रही। बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। उधर, कैराना क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी में अचानक गड़गड़ाहट की आवाज के साथ बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आकर छत पर सो रहा शिव कुमार का 20 वर्षीय पुत्र आकाश झुलस गया। परिजन घायल को चिकित्सक के यहां ले गए। कैराना कोतवाली में भी इसकी सूचना दी गई है।