मेरठ। ईद और अलविदा जुमे पर सड़क पर नमाज अदा की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। फैज-ए-आम काॅलेज के परिसर में स्थित मस्जिद में सीओ कोतवाली के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में धर्मगुरु भी शामिल हुए। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि ईद की नमाज अपने स्थानीय मोहल्लों की मस्जिदों मे पढ़ने के लिए अपील की गई। सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने के लिए कहा गया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सड़क पर नमाज पढ़ी तो कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के रशीद नगर में भी मस्जिद में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित लोगों से ईद की नमाज अपने स्थानीय मोहल्लों की मस्जिदों/ईदगाहों मे पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। सड़क पर नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन ने कहा कि यदि नियमों का पालन नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद