फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भू माफिया पर सख्त कार्रवाई हो, गरीब को परेशान न करें

Mon, 03 Apr 2023 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिले की समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निशाने पर जिले के अफसर रहे। सकौती-नंगली तीर्थ सड़क निर्माण की खराब गुणवत्ता की जनप्रतिनिधियों से शिकायत सुनकर डिप्टी सीएम ने कहा कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मेरठ की छवि खराब कर रहीं आपराधिक घटनाओं को अफसर गंभीरता से लें और तत्काल कार्रवाई करें। भूमि माफिया पर सख्त कार्रवाई हो और गरीब को परेशान न किया जाए।
विज्ञापन

कमिश्नरी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी सड़कों को गड्डा मुक्त करें और मुख्यमंत्री आवास योजना में दिव्यांगों को शामिल करने के साथ ही नगर निगम में कार्यरत संविदाकर्मियों की रिपोर्ट तैयार करें। समाज कल्याण अधिकारी को चौपालों में जाने और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए कहा। पेंशनधारक, दिव्यांगजनों की सूची जनप्रतिनिधियो को उपलब्ध कराने और ई-रिक्शा स्टैंड व संचालन प्लान तैयार करने का भी निर्देश दिया। बेमौसम बारिश से फसलों में हुए नुकसान का जल्द सर्वे कराए जाने के लिए भी कहा। मेडिकल काॅलेज में कैंसर उपचार के लिए रेडियाेथेरेपी मशीन 15 अप्रैल तक चालू करने और जीआईसी, जीजीआईसी या अन्य विकास परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। गोवंश के लिए भूसा बैंक बनाएं, अमृत सरोवर की अतिरिक्त भूमि पर पौधरोपण कराएं। सरकारी भूमि पर यदि कोई गरीब का आशियाना है तो उसका विकल्प तलाशने के भी निर्देश दिए।

बैठक में प्रदेश के राज्यमंत्री दिनेश खटीक, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर व कांता कर्दम, एमएलसी डाॅ. सरोजिनी अग्रवाल, धर्मेंद्र भारद्वाज व श्रीचंद शर्मा, विधायक अमित अग्रवाल, विधायक गुलाम मौहम्मद और अतुल प्रधान के साथ ही जिले के प्रशासनिक और पुलिस के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें