मेरठ। जेल चुंगी रोड स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को सपाइयों की मासिक मीटिंग हुई। अध्यक्षता विपिन चौधरी और संचालन महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने किया। विपिन चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी बूथ कमेटी मजबूत करें। मीटिंग में निरंजन सिंह, योगेंद्र शोल्दा, अहतेशाम इलाही, ओमवीर जाटव, शाहिद पहलवान, राजेंद्र सिंह यादव, गुलफाम सैफी, धनीराम गौतम, मंजूर मलिक, रविंद्र प्रेमी और सतपाल यादव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो