मेरठ। राधा गोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। संस्थान के अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल एवं संस्थान निदेशक डाॅ. अर्जुन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। डाॅ अर्जुन अग्रवाल ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य, संपूर्ण स्वास्थ्य का अभिन्न हिस्सा है। जागरूकता फैलाकर और कलंक को तोड़कर हम संकटग्रस्त लोगों की मदद कर सकते हैं और आत्महत्या जैसी दुखद घटनाओं को रोक सकते हैं। बीएससी नर्सिंग के छात्र समर, गुड्डी, रंजू भावना, खुशी और पायल ने नाटक प्रस्तुत कर आत्महत्या जैसी गंभीर सामाजिक समस्या पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डाॅ. भानु अवस्थी सभी विभागाध्यक्ष, उप नर्सिंग अधीक्षक कोमल शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. अमित शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद