मेरठ। लावारिस पशुओं व कुत्तों की बढ़ती संख्या से जनता, विशेषकर बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों को खतरा एवं यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए क्लब-60 ने नगर निगम को सुझाव दिया है। क्लब के महेश रस्तोगी और हरि विश्नोई ने बताया कि जापान, तुर्की, अमेरिका आदि देशों में बेसहारा पशुओं को गोद देने के लिए बड़े शिविर आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा टीकाकरण से जनसंख्या नियंत्रण भी किया जाना चाहिए। संवाद