दौराला - एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक करते भाजपाई। स्रोत : स्वयं
दौराला। आगामी शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। शनिवार को गन्ना सहकारी समिति दौराला के निदेशक चौधरी हरेंद्र सिंह के दौराला स्थित आवास और बीपी इंटर कॉलेज भराला में पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर तथा मनिंदर पाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों, संगठन की भूमिका और सघन जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ाने और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। संचालन दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने किया। इस दौरान जिला मंत्री अनिल सैनी, धीर सिंह सैनी, धर्मेंद्र अहलावत, मुदित शर्मा, मनोज शर्मा, गौतम, डॉ. धनेश, विनीत, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।