फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मकान के बंटवारे को लेकर पथराव, तमंचा लहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर गली नंबर 13 में मकान के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों में मारपीट हुई और एक दूसरे पर पथराव किया गया। इसमें फुरकान नाम का युवक घायल हो गया। आरोप इस दौरान तमंचा भी लहराया गया। अहमद नगर निवासी फुरकान ने बताया कि शुक्रवार को उसके भाई से मकान बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। फुरकान का आरोप है कि भाई ने छह आरोपियोें को बुलाकर घर में घुसकर पथराव कर दिया। परिवार के विरोध करने पर युवक पर तमंचा तान दिया और तमंचा लहराते हुए भाग गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें