फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में पथराव: भगत सिंह मार्केट में आपस में भिड़े दो समुदाय के व्यापारी, मची भगदड़; तीन को पकड़ा

Fri, 05 Apr 2024 10:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मामूली सी बात पर दो समुदाय के व्यापारी आपस में भिड़ गए। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलविदा जुम्मे के दिन जहां एक तरफ जिले भर की पुलिस सड़क पर मुस्तैद थी। वहीं, कोतवाली थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील भगत सिंह मार्केट में मामूली सी बात पर दो समुदाय के व्यापारी आपस में भिड़ गए। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष द्वारा जमकर पथराव किया गया और कांच के हमला किया गया। जिसमें एक पक्ष के व्यापारी का कर्मचारी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के भूमिया पुल के रहने वाले अकरम की भगत सिंह मार्केट में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान है। अकरम की दुकान के बराबर में ही टीपी नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला शिवकुमार भी आर्टिफिशियल ज्वेलरी की शॉप करता है।

बताया जाता है कि दोनों व्यापारियों के बीच दुकान से सामान गिरने को लेकर 10 दिन पहले भी मामूली विवाद हुआ था। जिसे स्थानीय व्यापारियों ने दोनों को समझाते हुए निपटवा दिया था। उधर, शुक्रवार की शाम भी अकरम की दुकान के बाहर रखा कुछ सामान सड़क पर गिर गया। जिस पर अकरम ने शिवकुमार पर सामान गिराने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान अकरम पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर पथराव किया गया और कांच से हमला किया गया। जिसमें शिवकुमार का कर्मचारी शावेज घायल हो गया। उधर, घटना के चलते बाजार में अफरा तफरी मच गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें