फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हनुमान मंदिर से चढ़ावे की धनराशि पर हाथ साफ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। गांव मुंडाली में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार रात चोरों ने धावा बोलकर दानपात्र और कमरे में रखे चढ़ावे की धनराशि पर हाथ साफ कर दिया। गांव मुंडाली निवासी मंदिर के पुजारी बादल कुमार ने थाना मुंडाली में तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार सुबह वह जागे तो दानपेटी और कमरे में रखी दान राशि गायब थी। उन्होंने बताया कि चोरों ने अंधेरे और सन्नाटे का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंदिर में हुई इस चोरी से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में रोष है। ग्रामीणों ने आरोपियों को जल्द पकड़ने की पुलिस से मांग की है। मुंडाली थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक पूरनलाल ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें