शराब पार्टी के दौरान चले लाठी-डंडे
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र खुशहाल कॉलोनी में चल रही शराब पार्टी के दौरान मोबाइल खोने पर लाठी-डंडे चले गए। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। मंगलवार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र खुशहाल नगर निवासी आसिफ अपने पड़ोस के रहने वाले अनस और इमरान व दो तीन अन्य के साथ शराब पार्टी कर रहा था। शराब पीते समय अनस का मोबाइल खो हो गया। इसी को लेकर अनस ने अपने साथियों के साथ मिलकर आसिफ के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। आसिफ किसी तरह अपनी जान बचाकर अपने घर पहुंचा। तो आरोपी उसके घर पहुंच गए और जमकर पथराव करते हुए लाठी-डंडों से आसिफ की पिटाई कर दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके चेहरे पर ईट मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। इस दौरान घायल आसिफ को उसके परिवार वाले थाना लेकर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। आसिफ के भाई यूसुफ ने अनस इमरान वह तीन चार अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी। संवाद