धर्मेश्वर महादेव मंदिर का स्थापना दिवस 16 को
मेरठ। बुढ़ाना गेट स्थित सनातन धर्म धर्मेश्वर महादेव मंदिर का स्थापना दिवस 16 फरवरी को मनाया जाएगा। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि स्थापना दिवस की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। मंदिर को भव्य रुप से सजाया गया है। मंदिर में मंगलवार को रुद्राभिषेक के साथ कार्यक्रम शुरू होगा। बाबा का विशेष श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहेगा। मंदिर में वाराणसी गंगा घाट की तर्ज पर भगवान की महाआरती के उपरांत भगवान को भोग लगाया जाएगा। मंदिर में 22 फरवरी से प्रत्येक सोमवार को शाम सात बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा।