Prayagraj News : अतीक अहमद और असद अहमद। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
ममाफिया अतीक के बेटे असद और शूटर गुड्डू मुस्लिम उर्फ बमबाज की लोकेशन वेस्ट यूपी में मिली रही है। इसके बाद एसटीएफ मेरठ ने घेराबंदी तेज कर दी है। मेरठ में अतीक के बहनोई डॉ. अखलाक रहते हैं। यहां पूर्व में शूटर रुकते थे। पुलिस और एसटीएफ इसकी भी छानबीन कर रही है कि कहीं फिर से शूटर मेेरठ में संरक्षण तो नहीं लिए है।
प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की हत्या में नामजद अतीक के बेटे असद और चार शूटरों पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
पुलिस को इनपुट मिला है कि असद और शूटर गुड्डू वेस्ट यूपी के जिलों में छिपे है। वह मेरठ में हो सकता है। इसकी जानकारी लगने पर एसटीएफ और मेरठ पुलिस ने घेरांबदी के लिए दबिश दी। अधिकारियों का कहना कि पांच लाख के इनामी शूटरों की तलाश पूरे प्रदेश में चल रही है। मेरठ में शूटरों की अभी सटीक लोकेशन नहीं मिली।
बुधवार दिनभर चर्चा रही कि अतीक का एक शूटर मेरठ में देखा गया। किसने देखा, इसकी कोई जानकारी पुलिस को नहीं है। अतीक के बहनोई डॉ अखलाक नौचंदी के भवानीनगर में रहते है। दो साल पहले भी डॉ. अखलाक को नौचंदी थाने में लाकर पूछताछ कर चुकी है। उस समय भी अतीक का बेटा उमर एक लाख का इनाम था, जोकि फरार चल रहा था। अब फरार असद और चारों शूटरों को तलाश में एसटीएफ लगी है। इस शूटर की मेरठ में लोकेशन बताई जा रही है, उसकी घेराबंदी बुधवार रात में तेज कर दी। एक शूटर के पकड़ने की चर्चा भी चल रही है। हालांकि, अभी उसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।