सौतेली मां के हत्यारोपी को जेल भेजा
सरधना। मोहल्ला इस्लामाबाद में 19 जनवरी को हुई रेशमा(35) की हत्या के मामले में आरोपी खिजर को पुलिस ने जेल भेज दिया। मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी इबादुर्रहमान की पत्नी रेशमा की सौतेले बेटे खिजर ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने मौके पर पहुंची पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं हत्यारोपी खिजर द्वारा पुलिस के सामने सिरेंडर कर दिया था। पुलिस ने दर्ज मुकदमे में बृहस्पतिवार को खिजर का चालान कर जेल भेज दिया। संवाद