सूर्यापुरम में बंद मकान में चोरी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के सूर्यापुरम स्थित बंद मकान को चोरों ने खंगाल दिया। पुलिस के अनुसार, सूर्यापुरम में मितेंद्र कुमार का परिवार रहता है। पिछले दो दिन से वह कहीं गये हुए थे। रविवार रात चोरों ने उनका मकान के ताले तोड़ दिये। सुबह पड़ोसियों ने ताले टूटे देख मितेंद्र को सूचना दी। कुछ देर बाद ही वह घर लौट आये। तब तक पुलिस भी आ गई। मितेंद्र ने बताया कि 18 हजार की नकदी के अलावा चोर रसोई का कुछ सामान भी चोरी कर ले गये हैं। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।